रूपावास में युवक को पीटकर मार डाला, 8 लोगों पर केस

रूपावास में युवक को पीटकर मार डाला, 8 लोगों पर केस दर्ज



हरियाणा के सिरसा जिले में चोपटा क्षेत्र के गांव रूपावास में एक युवक की लाठी डंडो से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मृतक की पहचान गांव निवासी सांवरा  के रूप में हुई है। 



जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात्रि को किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद झगड़ा बढ़ गया। इस झगड़े के दौरान एक पक्ष ने सांवरा के ऊपर हमला बोल दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। युवक के परिजनों की शिकायत पर चौपटा पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 



जानकारी के अनुसार पता चला है कि सांवरा का चाचा का लड़का ईश्वर पुत्र साधुराम पूजा को अपने साथ भगाकर ले गया था, जो अब लीव इन रिलेशन में रह रहे हैं, सांबरा व ईश्वर का घर लड़की के पिता रोहताश के घर के पास होने के कारण 25 अप्रैल सांबरा व ईश्वर का परिवार गांव छोड़कर अपनी रिश्तेदारियों में चले गए थे, इसके बाद 30.05.2025 को सांवरा उसकी भाभी ममता व पिता रामेश्वर के गांव में दोबारा आने पर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। मृतक के पिता रामेश्वर ने मामला दर्ज कराया है।



चौपटा पुलिस ने रोहताश पुत्र भूप सिंह सहित 8 लोगों  के खिलाफ केस दर्ज कर किया।

Post a Comment

और नया पुराने