हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में परीक्षा शाखा द्वारा 12 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि दिसम्बर 2024 में आयोजित बीएएमसी तृतीय सेमेस्टर (पुनः परीक्षा), एम.एससी. भौतिकी इंजी. सीबीसीएस 5वां सेमेस्टर (पुनः परीक्षा), एम.एससी. भौतिकी इंजी. सीबीसीएस 7वां सेमेस्टर (पूर्ण), एम.एससी. भौतिकी इंजी. सीबीसीएस 9वां सेमेस्टर (पूर्ण), बी.टेक (एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग) 7वां सेमेस्टर, बी.एससी. फैशन डिजाइनिंग तीसरा सेमेस्टर, बी.एससी. खेल विज्ञान. प्रथम सेमेस्टर (पुनः परीक्षा), बी.टेक. 7वां सेमेस्टर (ईसीई) (पुनः परीक्षा), बी.टेक. 7वां सेमेस्टर (सीएसई), एम.ए. (सार्वजनिक प्रशासन) तृतीय सेमेस्टर (सीबीसीएस), बी.एससी. (स्पोर्ट्स एससी.) प्रथम सेमेस्टर (एनईपी) फ्रैश तथा बी.ए. जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन प्रथम सेमेस्टर (एनईपी 2022 और एनईपी 2023 (फ्रैश और रि-अपीयर) परीक्षाओं परिणाम घोषित किए गए हैं।
एक टिप्पणी भेजें