कृष्णा फौगाट बनीं सिरसा महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष: जानिए उनके राजनीतिक अनुभव और सफर के बारे में

 


 


कृष्णा फौगाट बनीं महिला कांग्रेस की सिरसा जिलाध्यक्ष, 30 वर्षों का राजनीतिक अनुभव लेकर संभाली कमान

Siras news Savera samachar कांग्रेस पार्टी ने अनुभवी नेत्री कृष्णा फौगाट को सिरसा महिला कांग्रेस की नई जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति कांग्रेस हाईकमान की ओर से महिला सशक्तिकरण और ज़मीनी कार्यकर्ताओं को तरजीह देने की दिशा में उठाया गया सराहनीय कदम माना जा रहा है।

 

अपनी नियुक्ति के बाद कृष्णा फौगाट ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, खासकर राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा, राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज का विशेष रूप से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरी उतरने की कोशिश करेंगी।

 

सिरसा जिले के सामाजिक और राजनीतिक हलकों में भी इस नियुक्ति को लेकर खुशी का माहौल है। कई गणमान्य नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने कृष्णा फौगाट को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस को नई दिशा मिलेगी।

 

कृष्णा फौगाट ने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1994 से

कृष्णा फौगाट का राजनीतिक सफर वर्ष 1994 में शुरू हुआ, जब वे पहली बार सिरसा नगरपार्षद बनीं। इसके बाद वर्ष 2000 में दूसरी बार पार्षद चुनी गईं और नगर परिषद की उपाध्यक्ष बनीं। वर्ष 2010 में उन्होंने तीसरी बार पार्षद चुनाव जीतकर सिरसा की राजनीति में अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के साथ अपने राजनीतिक जीवन के लंबे हिस्से में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। 1997 में वे इनेलो की प्रदेश युवा सचिव बनीं। इसके अलावा लगातार 18 वर्षों तक इनेलो महिला जिलाध्यक्ष के पद पर रहते हुए उन्होंने संगठन को मज़बूती दी। साथ ही वे इनेलो महिला प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहीं।

 

राजनीति के साथ सामाजिक कार्यों में सक्रियता

कृष्णा फौगाट केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि एक सक्रिय समाजसेवी भी हैं। वे शहर की कई सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर महिलाओं के अधिकारों और उत्थान के लिए काम कर रही हैं। महिला शिक्षा, स्वरोज़गार और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है।

 

कृष्णा फौगाटमहिला कांग्रेस जिलाध्यक्षसिरसा कांग्रेसकुमारी सैलजाअल्का लांबासुधा भारद्वाजमहिला सशक्तिकरणहरियाणा कांग्रेस

 




Post a Comment

أحدث أقدم